मणिपुर में जल्द ही नई सरकार बनेगी: भाजपा विधायक

इंफाल मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार होने का दावा करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रदेश में नई सरकार बनेगी।भाजपा विधायक टी रोबिंद्रो ने कहा कि मेइती और कुकी नागरिक समूहों के बीच शांति वार्ता भी शुरू हो गई है। रोबिंद्रो ने काकचिंग जिले में कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा “कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करेगा। मेइती और कुकी समूहों के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है। हमें विश्वास है कि शांति लाने में सहायता के लिए निकट भविष्य में मेइती और कुकी विधायकों के बीच बातचीत होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द ही नई सरकार बनेगी।”

थांगा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रोबिंद्रो ने कहा “हमारे (भाजपा विधायकों) बीच नेता चुनने या विभाजन को लेकर कोई असमर्थता नहीं है। हम सभी एकजुट हैं। हम मणिपुर का विभाजन नहीं होने देंगे और सभी राज्य के लिए एकजुट रहेंगे।” मई 2023 में इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 260 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: