मणिपुर में म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों का भंडाफोड़

पुलिस ने कहा कि म्यांमार के 80 अवैध प्रवासियों को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले से 28 जून, 2022 को पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि ये अवैध अप्रवासी, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था, वे जिले के नगाथल गांव और वाल वेंग में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में 25 पुरुष, 35 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पकड़े गए व्यक्ति भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके और उन्होंने खुलासा किया कि वे सभी म्यांमार के नागरिक हैं।”

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि इन प्रवासियों को आश्रय देने वाले घरों में से एक के मालिक ने पुलिस को बताया कि वह 1986 में मिजोरम में सीमा के रास्ते म्यांमार से भारत आया था। पुलिस ने बताया कि 2013 में वह चुराचांदपुर के क्वानपुई चला गया।

उन्होंने कहा कि पुरुषों और महिलाओं को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा जाएगा।

फोटो क्रेडिट : https://d3i6fh83elv35t.cloudfront.net/static/2017/09/RTX3EWC5-1024×705.jpg

%d bloggers like this: