मथुरा, वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा: सोनोवाल

मथुरा (उप्र), केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित करके मथुरा और वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्रूज से यात्रा करने का अनुभव आगरा आने वाले पर्यटकों को मथुरा आने के लिए भी आकर्षित करेगा। उन्होंने सोमवार को गोवर्धन के शंकराचार्य आश्रम में एक कार्यक्रम के बाद यह बात कही।

वह शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहा है।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘गोकुल, मथुरा और वृंदावन को यमुना पर जलमार्ग विकसित करके जोड़ा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में इस योजना को लेकर उनसे मुलाकात की थी।

उन्होंने क्षेत्र में केंद्र की ‘हर घर जल’ परियोजना की प्रगति के बारे में अपने विभाग के अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: