आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अगली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इस तरह आप ने अब तक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची से बड़ी खबर यह निकलकर आ रही है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री अपनी परंपरागत पटपड़गंज सीट की बजाय जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।सिसोदिया ने कहा कि पटपड़गंज विधानसभा के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है।”पटपड़गंज के लोगों ने मुझे तीन बार विधायक चुना और मैं दिल्ली में काम करने में सक्षम हुआ। पटपड़गंज शिक्षा क्रांति का केंद्र रहा है और अब अवध ओझा पटपड़गंज सीट से इस क्रांति को आगे बढ़ाएंगे। जंगपुरा से हमारे विधायक प्रवीण कुमार ने मुझे उनकी जगह इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा, पार्टी ने इसे स्वीकार भी किया,” सिसोदिया ने कहा। हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रसिद्ध शिक्षाविद् अवध ओझा पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार होंगे।https://x.com/msisodia/header_photo