कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पांच मई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई है। बैठक राज्य में टीएमसी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह पर बुलाई गई है।
पार्टी सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह बैठक ‘‘टीएमसी भवन’’ में बुलाई गई है, जिसका उद्घाटन तीन मई को किया जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘ममता बनर्जी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक पांच मई को बुलाई है। यह बंद कमरे में होगी। हालांकि,नया जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत किये जाने की संभावना है।’’
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons