महापौर ‘आप’ का होगा, भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी: आदेश गुप्ता

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का महापौर आम आदमी पार्टी (आप) से बनेगा और उनकी पार्टी ‘मजबूत विपक्ष’ की भूमिका निभाएगी।.

गुप्ता ने कहा कि अगर ‘आप’ किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त होगी, तो भाजपा उसका विरोध करेगी।.

इस तरह की अटकलें थी कि भाजपा निगम के महापौर का चुनाव लड़ेगी। इसके बीच गुप्ता का यह बयान आया है।.

पार्टी के प्रदेश प्रमुख ने निगम चुनावों में 104 वार्ड जीतने में मदद करने के लिए भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा, “ भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी ‘आप’ से दिल्ली को बचाने के लिए हम मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।”.

चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।.

‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम के 250 में से 134 वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने 104 सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड में जीत हासिल की।.

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: