महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई स्थित ‘चैत्यभूमि’ में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का समाधि स्थल है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘ भगवान महावीर ने मानव कल्याण के संदेश का प्रचार किया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: