महेश कुमार खिंची दिल्ली के नए मेयर चुने गए

आम आदमी पार्टी (आप) के महेश कुमार खिंची दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं। खिंची करोल बाग से पार्षद हैं। खिंची ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किशन लाल को 3 वोटों के मामूली अंतर से हराया। खिंची ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एक छोटे से कार्यकर्ता को ऊंचे पद पर बिठाने के लिए मैं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। भले ही इस कार्यकाल में कम समय बचा है, लेकिन हम सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और दिल्ली के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेंगे। हम दिल्ली विधानसभा चुनाव भी भारी बहुमत से जीतेंगे।” दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने खिंची को बधाई देते हुए कहा, “दलित विरोधी भाजपा ने मेयर चुनाव में देरी करने की साजिश की। लेकिन एक बार फिर बाबा साहेब के संविधान की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी की बदौलत दिल्ली को दलित मेयर मिला है। महेश खिंची जी को मेयर बनने पर बधाई! मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल जी के एमसीडी में काम की राजनीति आगे बढ़ेगी। https://x.com/AamAadmiParty/status/1857051681625673821/photo/1

%d bloggers like this: