रविंदर भारद्वाज दिल्ली के डिप्टी मेयर चुने गए

रविंदर भारद्वाज दिल्ली के डिप्टी मेयर चुने गए हैं। मेयर पद के लिए चुनाव में हार के बाद भाजपा ने डिप्टी मेयर की दौड़ से नाम वापस ले लिया, जिससे आप के रविंदर भारद्वाज के लिए निर्विरोध यह पद हासिल करने का रास्ता साफ हो गया। भगवा पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए नीता बिष्ट को मैदान में उतारा था। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “महेश कुमार जी को दिल्ली का नया मेयर चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। लोगों के लिए लगन से काम करें, एमसीडी में किए जा रहे अच्छे कामों को आगे बढ़ाएं।” रविंदर भारद्वाज अमन विहार के वार्ड नंबर 41 से नगर पार्षद हैं। रविंद्र भारद्वाज दो बार अमन विहार से पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। अमन विहार किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। रविंद्र भारद्वाज आंदोलन के समय से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।https://x.com/AAPkaRavinder/status/1854526686911729903/photo/1

%d bloggers like this: