मुख्यमंत्री कल्याण योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं दिल्ली के वकील

नयी दिल्ली, दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत और राष्ट्रीय राजधानी के मतदाता वकील मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी शामिल है।
उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश खन्ना सहित बार के नेताओं ने कहा कि एक जुलाई से दिल्ली सरकार ने शहर के उन वकीलों के पंजीकरण के लिए अपना पोर्टल फिर से खोल दिया है जो पहले कल्याण योजना के लिए पंजीकरण नहीं करा सके थे।
उन्होंने बताया कि अब 15 जुलाई तक पंजीकरण कराया जा सकता है। दिल्ली सरकार ने एक पत्र में बताया कि दिल्ली के वकील 10 लाख रुपये का बीमा कवर और पति/पत्नी व 25 वर्ष से कम आयु के दो बच्चों के लिए पांच लाख तक के मेडिकल टर्म का लाभ उठा सकते हैं। जिन अधिवक्ताओं ने पहले ही मार्च/अप्रैल 2023 में पंजीकरण और आवेदन कर दिया है, उन्हें नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: