मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 34वें आम महोत्सव का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज त्यागराज स्टेडियम में 34वें आम महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों, कृषि विशेषज्ञों और आम उत्पादकों से बातचीत की और इस क्षेत्र में उनकी चुनौतियों, नवाचारों और अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों और युवा आगंतुकों से भी बातचीत की और महोत्सव को “सीखने और स्वाद” दोनों का उत्सव बताया।

दो दिवसीय महोत्सव में भाग लेने के लिए सभी दिल्लीवासियों को आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल भारत की कृषि विविधता का उत्सव है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के दृष्टिकोण को भी पुष्ट करता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।https://x.com/CMODelhi/status/1938615763251671536/photo/1

%d bloggers like this: