राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में नव स्थापित सर गंगा राम कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस यह केंद्र कैंसर रोगियों को व्यापक और सशक्त उपचार प्रदान करने के लिए समर्पित है।
इस कार्यक्रम में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद बांसुरी स्वराज और सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.एस. राणा भी शामिल हुए। सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह अवसर भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में चल रहे सकारात्मक परिवर्तनों को दर्शाता है।
उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल परिवार को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी और इसे स्वस्थ भारत-सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।https://x.com/yogenderchando1/status/1938604393709883666/photo/1