चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को अधिकारियों को राज्य में अम्मा कैंटीन के बुनियादी ढांचे में सुधार करने और लोगों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करने का निर्देश दिया। अम्मा कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वाद संतोषजनक नहीं होने की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने सुविधाओं बुनियादी ढांचे में सुधार करने अधिक खाना पकाने के बर्तन/उपकरण खरीदने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करने के आदेश दिए।
वृहद चेन्नई नगर निगम के अंतर्गत 383 अम्मा कैंटीन और राज्य में अन्य स्थानीय निकायों के तहत 237 कैंटीन हैं।
अम्मा कैंटीन की शुरुआत अन्नाद्रमुक के शासनकाल (2011-16) में हुई थी और इसका नाम तत्कालीन मुख्यमंत्री जे जयललिता के नाम पर रखा गया था जिन्हें उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता प्यार से ‘‘अम्मा’’ कहा करते थे। अम्मा कैंटीन में भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाता है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common