शिलांग, मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि इस राज्य में दल की तुलना में व्यक्तिगत उम्मीदवार ज्यादा महत्वपूर्ण है। पिनुरसला निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले एनपीपी नेता ने कहा कि पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लोगों द्वारा एक अलग जनादेश दिया गया है।
तिनसोंग ने जीत दर्ज करने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेघालय की राजनीति में पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार मायने रखते हैं। पार्टी नहीं बल्कि उम्मीदवार चुनाव जीतते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने दम पर जादुई आंकड़ा पार करने की उम्मीद थी। हमें इस तरह के खंडित जनादेश की उम्मीद नहीं थी।’’
अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर तिनसोंग ने कहा, ‘‘हमारे पास गठबंधन सरकार के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’ गौरतलब है कि एनपीपी ने पांच अन्य दलों के साथ गठबंधन में निवर्तमान सरकार का नेतृत्व किया था। हालांकि, मौजूदा विधानसभा चुनाव पार्टी ने अकेले लड़ा है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons