हनुमान जयंती के अवसर परए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमान चार धाम परियोजना के अंतर्गत ऐसी मूर्ति देशभर में चार दिशाओं में बनाई जा रही है। ये परियोजना की दूसरी मूर्ति है। इस श्रृंखला की पहली प्रतिमा उत्तर में हिमाचल प्रदेश के शिमला में 2010 में स्थापित की गई थी। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि मूर्ति पश्चिम में मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित की गई है।
दक्षिण में रामेश्वरम में तीसरी प्रतिमा पर काम शुरू हो गया है। हनुमान जयंती का त्योहार भगवान हनुमान के भक्तों द्वारा भगवान की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
फोटो क्रेडिट : https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/360×0/web2images/521/2022/04/16/hanuman_1650088504.jpg