युद्ध अपराध को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन क्रीमिया पहुंचे

कीव, यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया की यात्रा की। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से युद्ध अपराध के आरोप में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को रूसी राष्ट्रपति ने एक कला स्कूल और बच्चों के एक केंद्र का दौरा किया।

अदालत ने शुक्रवार को उनपर यूक्रेन पर रूसी हमले के दौरान यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए उनके व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होने का आरोप लगाया था। यह युद्ध लगभग 13 महीने पहले शुरू हुआ था। रूस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: