युवराज सिंह और हेज़ल कीच बच्चे के माता-पिता बने

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच ने अपने परिवार में बच्चे का स्वागत किया है।

युवराज और हेजल की शादी 2016 में हुई थी। इस खुषखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया था। बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों ने कपल को शुभकामनाएं दी जिनमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, आयुष्मान खुराना, अभिषेक कपूर, रवीना टंडन, प्रीति जिंटा, सानिया मिर्जा, इरफान पठान, वीवीएस लक्ष्मण, साइना नेहवाल, सौरव गांगुली और अन्य सभी ने नए माता-पिता के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। युवराज के पिता और एक पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह ने अपने पोते को ‘चैंप’ कहा, जो युवराज को बहुत खुश करता था। रणविजय सिंघा, ऋचा चड्ढा, प्रज्ञा कपूर और अन्य ने हेज़ल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

2011 विश्व कप में, भारत के लिए ऑलराउंडर युवराज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। साल 2019 में उन्होंने हर तरह के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

फोटो क्रेडिट : https://www.indiafantasy.com/players/hazel-keech-biography-yuvraj-singh-wife-age-love-story/

%d bloggers like this: