यूक्रेन की अदालत ने रूसी सैनिक को युद्ध अपराधों को लेकर उम्र कैद की सजा सुनाई

कीव, यूक्रेन की एक अदालत ने देश के एक नागरिक की हत्या करने के मामले में 21 वर्षीय एक रूसी सैनिक को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण करने के बाद से युद्ध अपराधों को लेकर पहले मुकदमे में यह सजा सुनाई गई।

सार्जेंट वादिम शिशिमारिन पर युद्ध के शुरूआती दिनों में उत्तर पूर्वी सुमी क्षेत्र के एक गांव में एक यूक्रेनी नागरिक की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है।

रूसी सैनिक ने अपना दोष स्वीकार कर लिया और बयान दिया कि उसने यूक्रेनी नागरिक को गोली मारी क्योंकि उसे ऐसा करने का आदेश दिया गया था। उसने अदालत को बताया कि एक अधिकारी ने कहा कि अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा यह यूक्रेनी व्यक्ति उनकी मौजूदगी वाले स्थान की जानकारी यूक्रेनी सैनिकों को दे सकता है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: