यूरो 2024 क्वालीफाइंग में इटली और इंग्लैंड एक ही ग्रुप में

लंदन, यूरोपीय चैंपियन इटली को यूरो 2024 के क्वालीफाइंग दौर में इंग्लैंड की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

टूर्नामेंट के लिए रविवार को ड्रॉ की घोषणा हुई जिसमें ग्रुप सी में यूरोप की इन दो बड़ी टीमों के अलावा यूक्रेन, मकदूनिया और माल्टा की टीमें हैं।

इटली ने बीते सत्र में यूरो 2020 फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में पर हराया। पिछले महीने नेशंस लीग में भी इटली की टीम इंग्लैंड पर भारी पड़ी थी।

यूरो 2024 क्वालीफाइंग ग्रुप:

ग्रुप ए: स्पेन, स्कॉटलैंड, नॉर्वे, जॉर्जिया, साइप्रस

ग्रुप बी: नीदरलैंड, फ्रांस, आयरलैंड गणराज्य, यूनान, जिब्राल्टर

ग्रुप सी: इटली, इंग्लैंड, यूक्रेन, मकदूनिया, माल्टा

ग्रुप डी: क्रोएशिया, वेल्स, आर्मेनिया, तुर्की, लातविया

ग्रुप ई: पोलैंड, चेक गणराज्य, अल्बानिया, फेरो आइलैंड, मोल्दोवा

ग्रुप एफ: बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, अजरबैजान, एस्टोनिया

ग्रुप जी: हंगरी, सर्बिया, मोंटेनेग्रो, बुल्गारिया, लिथुआनिया

ग्रुप एच: डेनमार्क, फिनलैंड, स्लोवेनिया, कजाकिस्तान, उत्तरी आयरलैंड, सैन मैरिनो

ग्रुप आई: स्विट्जरलैंड, इजराइल, रोमानिया, कोसोवो, बेलारूस, एंडोरास

ग्रुप जे: पुर्तगाल, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, आइसलैंड, लक्जमबर्ग, स्लोवाकिया, लिकटेंस्टीन।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: