यू्क्रेन से 15 लाख से अधिक लोग शरण लेने के लिए पड़ोसी देशों में गये: संयुक्त राष्ट्र

बर्लिन, संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि रूस के आक्रमण के बाद पड़ोसी देशों में शरण पाने के लिए 15 लाख से अधिक शरणार्थी यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने रविवार को ट्वीट किया कि यह ‘‘ द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट है।’’

उनकी एजेंसी ने शरणार्थियों के आंकड़ों के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी है। ग्रांडी यूक्रेन सीमा से सटे देशों के दौरे पर हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोट क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: