राजीव चौक फ्लाईओवर से युवती ने छंलाग लगाकर आत्महत्या की

23 वर्षीय युवती ने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान हंस एनक्लेव निवासी सपना के रूप में हुई है जो अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी जबकि उसके पिता शहर से बाहर सीआईएसएफ में तैनात थे।

उक्त युवती ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की थी ओर वर्तमान में एक प्रतिष्ठित प्रबंधन लेखाकार का कोर्स कर रही थी। उसे आत्महत्या के लिए उकसाने या उसने स्वयं ही आत्महत्या की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है और उसका परिवार भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। किसी भी तरह की जानकारी कोई देने के लिए तैयार नहीं है।

पीड़ित परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है या आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं किया है। जांच के मुताबिक, 27 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे युवती काले स्कूटर पर अपने घर से निकली और राजीव चौक फ्लाईओवर के दिल्ली-जयपुर की तरफ पहुंचकर अपना स्कूटर खड़ा किया और फ्लाईओवर पर भीड़भाड़ कम होने का इंतजार करने लगी और कुछ ही समय बाद दोपहर करीब 2:30 बजे उसने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। राजीव चौक पर तैनात एक पुलिसकर्मी उसे फौरन पास के अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

फोटो क्रेडिट : https://images.hindustantimes.com/img/2022/03/26/400×225/c182f7b8-ad2e-11ec-8f61-24c14ed3357f_1648317935231.jpg

%d bloggers like this: