दिल्ली के राजौरी गार्डन में जंगल जंबूरी रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिल्ली दमकल सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, “हमें दोपहर 2.01 बजे राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।” लोगों को बगल की इमारत में कूदते देखा गया दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा: “हमारे दमकलकर्मियों ने राजौरी गार्डन के एक रेस्टोरेंट में लगी आग पर बहुत जल्दी और तत्परता से काबू पा लिया है। मैं राहत और बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। ईश्वर की कृपा से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”Photo : Wikimedia