राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले भाजपा नेता ईश्वरप्पा को गिरफ्तार किया जाए: संजय सिंह

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के. ईश्वरप्पा की कथित टिप्पणी ‘भगवा झंडा एक दिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा’ को लेकर पुलिस में शिकायत दी और कहा कि ईश्वरप्पा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक और कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने कथित तौर पर कहा था, ‘भगवा ध्वज का हजारों वर्षों से सम्मान किया जाता रहा है और यह निस्संदेह एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा।’

संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने नॉर्थ एवेन्यू थाने में भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद ने कहा “मैंने ईश्वरप्पा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है। 50 से अधिक वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करती है।’

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वरप्पा को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1177127344479203329/photo/1

%d bloggers like this: