राहुल का फेसबुक पर निशाना: लोकतंत्र के लिए बहुत खराब है

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सोशल मीडिया मंच फेसबुक ‘लोकतंत्र के लिए बहुत खराब’ है।

उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों की खबरें ट्विटर पर साझा करते हुए फेसबुक पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने फेसबुक कe स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘मेटा’ के नाम का हवाला देते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र के लिए ‘मेटा-वर्स’ (बहुत खराब) है।’’

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक और कुछ अन्य सोशल मीडिया कंपनियों की भारत की चुनावी राजनीति में ‘दखल’ का विषय लोकसभा में उठाया और सरकार से आग्रह किया कि इस पर विराम लगाया जाए।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: