राहुल के विचारों के भारत का हिस्सा नहीं पूर्वोत्तर : रीजीजू

नयी दिल्ली, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रीजीजू ने राहुल गांधी के ‘गुजरात से पश्चिम बंगाल’ वाले बयान पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के विचारों के भारत का हिस्सा नहीं है पूर्वोत्तर।

राहुल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था कि हमारे भारतीय संघ में एक शक्ति है।

कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीट में कहा था, “हमारे भारतीय संघ में शक्ति है। हमारी संस्कृतियों का संघ। हमारी विविधता का संघ। हमारी भाषाओं का संघ। हमारे लोगों का संघ। हमारे राज्यों का संघ।”

इसी ट्वीट में उन्होंने आगे कहा था, “कश्मीर से केरल तक। गुजरात से पश्चिम बंगाल तक। भारत अपने सभी स्वरूपों में सुंदर है। भारत की भावना का अपमान मत करो।”

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए रीजीजू ने कहा, “ कांग्रेस नेता के लिए भारत पश्चिम बंगाल में ही समाप्त होता है! मेरे सुंदर राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा भारत को लेकर उनके विचार का हिस्सा नहीं है।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: