रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

नयी दिल्ली,  रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म  राजा शिवाजी  ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।  जियो स्टूडियोज  और  मुंबई फिल्म कंपनी  द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है। यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता (रितेश) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

            बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट  सैकनिल्क  के अनुसार  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल सकल कमाई 100.13 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म भी बन गई है। फिल्म को  जियो स्टूडियोज  द्वारा प्रस्तुत किया गया है  जबकि इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने  मुंबई फिल्म कंपनी  के अंतर्गत किया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: