रूबलेव ने जोकोविच को हराकर सर्बिया ओपन का खिताब जीता

बेलग्रेड, आंद्रे रूबलेव ने नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-7 (4), 6-0 से हराकर सर्बिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता जो इस सत्र में उनका तीसरा खिताब है।

दूसरी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी ने शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच को वर्ष 2022 में पहला खिताब जीतने से रोका।

चौबीस वर्षीय रूबलेव ने दूसरा सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद तीसरे सेट में शानदार खेल दिखाया और जोकोविच को एक भी गेम नहीं जीतने दिया। रूबलेव ने यह मैच दो घंटे 24 मिनट में जीता।

रूबलेव से 10 साल बड़े जोकोविच ने अपने घरेलू शहर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिये अपने तीनों मैच में पिछड़ने के बाद वापसी की थी लेकिन रूसी खिलाड़ी ने उन्हें ऐसा मौका नहीं दिया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: