रूस के विदेश मंत्री ने अफ्रीका की आवाज उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधार का अनुरोध किया

कंपाला (युगांडा), रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों समेत विकासशील देशों को और अधिक शक्तिशाली भूमिका देने के लिए इसमें सुधार का समर्थन करता है।

सर्गेई ने मंगलवार को कंपाला में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की बात आती है तो हम अपने रूख की पुष्टि करते रहे हैं। यहां मुख्य समस्या सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों का कम प्रतिनिधित्व है और इस समस्या का एकमात्र समाधान एशियाई, अफ्रीकी व लातिन अमेरिकी देशों को अधिक प्रतिनिधत्व दिया जाना है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: