शतरंज ओलंपियाड : भारतीय टीमों को एक करोड़ रूपये पुरस्कार देगी तमिलनाडु सरकार

चेन्नई, भारत बी और भारत ए महिला टीमों को फिडे 44वें शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने पर तमिलनाडु सरकार एक एक करोड़ रूपये नकद पुरस्कार देगी ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को यह घोषणा की ।

फिडे शतरंज ओलंपियाड का आयोजन यहां मामल्लापुरम में किया गया था जो 28 जुलाई से नौ अगस्त तक चला । भारत बी टीम को ओपन वर्ग में कांस्य मिला जबकि भारत ए महिला टीम ने भी कांस्य पदक जीता ।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक बयान में कहा कि इन दोनों टीमों ने देश का गौरव बढाया है ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: