शिंदे ने शिवसेना के अपने नेतृत्व वाले धड़े के लिए सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किये

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को शिवसेना के अपने नेतृत्व वाले धड़े के लिए नई नियुक्तियां कीं।

उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्यापार संघ नेता किरण पावस्कर और संजय को पार्टी सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक केसरकर, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल और शीतल म्हात्रे को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि बालाजी किणीकर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शिंदे ने पिछले महीने शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी, जिसके कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने ‘असली शिवसेना’ के रूप में मान्यता की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग का रुख किया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: