सरकार जानबूझ कर देरी कर रही है ऐलनाबाद उपचुनाव में : मप्रकाश चौटाला

जींद, हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि प्रदेश के ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव को राज्य सरकार जानबूझ कर देरी कर रही है क्योंकि इस उप चुनाव में इनेलो सभी दलों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करवा देगी ।

चौटाला ने दावा किया, ‘‘इसके बाद प्रदेश की गठबंधन सरकार में भगदड़ मच जाएगी और मध्यावधि चुनाव होंगे। आने वाली सरकार इनेलो की होगी और इनेलो की सरकार बनते ही हर पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी दी जाएगी।’’

प्रदेश की जनता ने कांग्रेस से दुखी होकर भाजपा में अपना विश्वास जताया था लेकिन यह पार्टी भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी और प्रदेश का मतदाता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसलिए आज देश व प्रदेश में तीसरे मोर्चे की आवश्यकता हुई है जिसका शीघ्र ही गठन हो जाएगा व भाजपा और कांग्रेस को देश से चलता करने का काम करेंगे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: