सरकार ने एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनी भाटिया को सेबी का पूर्णकालिक सदस्य बनाया

नयी दिल्ली, सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक अश्विनी भाटिया को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भाटिया की नियुक्ति को शुरुआत में तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी और यह अवधि प्रभार संभालने की तारीख से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि भाटिया को पूर्णकालिक सदस्य (डब्ल्यूटीएम) बनाए जाने के साथ ही अब सेबी में पूर्णकालिक सदस्य का केवल एक पद रिक्त है।

भाटिया को अगस्त 2020 में एसबीआई का प्रबंध निदेशक बनाया गया था, वह इस वर्ष मई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia Commons

%d bloggers like this: