सामाजिक संगठन सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी द्वारा दिल्ली में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। दिल्ली के सांसदों, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और हजारों दिल्लीवासियों ने इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लिया और देशभक्ति के इस संकल्प को मजबूत किया।
रेखा गुप्ता ने कहा: “आज कर्तव्य पथ से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक आयोजित तिरंगा यात्रा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इन अमर सपूतों ने मां भारती की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य, साहस और देशभक्ति युगों-युगों तक भारत की आत्मा में अमर रहेगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध हमारी सेनाओं ने जो दृढ़ निश्चय, समर्पण और पराक्रम दिखाया है, उससे पूरी दुनिया को यह संदेश गया है कि भारत अब चुप नहीं है, भारत मुंहतोड़ जवाब देता है। आज की #तिरंगायात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुट आस्था, शहीदों के प्रति अटूट निष्ठा और कृतज्ञता का प्रतीक बन गई। हर हाथ में तिरंगा था, हर आंख में श्रद्धा थी और हर दिल में मां भारती के प्रति अटूट प्रेम था।”Photo : Wikimedia