दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यह फेस्टिवल सिविल लाइंस के कमला नेहरू रिज स्थित म्यूटिनी मेमोरियल से शुरू हुआ और 31 दिसंबर तक चलेगा।हेरिटेज वॉक कार्यक्रम के तहत दिल्ली की 100 अलग-अलग ऐतिहासिक धरोहरों का दौरा किया जाएगा। फेस्टिवल का उद्देश्य देश के साथ-साथ पूरी दुनिया के लोगों को दिल्ली की महान विरासत से अवगत कराना है।सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा: “दिल्ली हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का उद्घाटन दिल्ली पर्यटन दिल्ली सरकार द्वारा किया गया! दिल्ली की समृद्ध विरासत और इतिहास को करीब से जानने का मौका पाएं। इस अद्भुत यात्रा में शामिल हों और दिल्ली के अनछुए पहलुओं को जानें।” https://x.com/AamAadmiParty/status/1844353654968680909/photo/1