स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का विस्तार करने के लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग अहम : उर्सुला

नयी दिल्ली, यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का हमला इस बात की याद दिलाता है कि रूसी जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता टिकाऊ नहीं है। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का विस्तार करने के लिए भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।

भारत में अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन उर्सुला ने हरियाणा स्थित ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

आईएसए में अपने संबोधन के दौरान उर्सुला ने यूक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि ऊर्जा नीति अब सुरक्षा नीति भी बन गई है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय आयोग अगले महीने सौर ऊर्जा संबंधी एक नयी नीति पेश करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: