स्विटजरलैंड में समलैंगिक विवाह कानून लागू होने के बाद महिला और पुरूष जोड़ियों ने शादियां की

जिनेवा, स्विटजरलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिये जाने के बाद महिला और पुरूष समलैंगिक जोड़ियों ने शुक्रवार को शादियां कीं।

राष्ट्रीय जनमत संग्रह में ‘सभी के लिए विवाह’ का 64.1 प्रतिशत लोगों द्वारा समर्थन किये जाने के करीब नौ महीने बाद देश में प्रथम समलैंगिक विवाह हुआ।

देश में अब समलैंगिक जोड़ियों को भी बच्चा गोद लेने का कानूनी अधिकार प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 85 लाख की आबादी वाला देश स्विटजरलैंड शुक्रवार तक पश्चिमी यूरोप के कुछ उन देशों में शामिल था जिसने समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं दी थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: