हिमा महिलाओं के 200 मीटर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम

बर्मिंघम, भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सकी ।

असम की 22 वर्ष की हिमा दूसरे सेमीफाइनल में 23 . 42 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रही ।

नामीबिया की क्रिस्टीन एमबोमा और आस्ट्रेलिया की एला कोनोली ने इस हीट से क्वालीफाई किया । महिलाओं के 200 मीटर वर्ग में तीन सेमीफाइनल हीट थी जिनमें से शीर्ष दो और अगली दो सबसे तेज धाविकाओं ने फाइनल में जगह बनाई ।

हिमा बृहस्पतिवार को अपनी हीट में शीर्ष रहकर सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: