खेल मंत्रालय ने बजरंग पूनिया को वित्तीय सहायता को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर होने के बावजूद पहलवान बजरंग…

सिंधू , सेन हारे, श्रीकांत और राजावत स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

बासेल (स्विटजरलैंड), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन…

फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत और अफगानिस्तान ने गोलरहित ड्रॉ खेला

आभा (सऊदी अरब), भारत और अफगानिस्तान ने फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ग्रुप ए में…

मिथुन मन्हास, निखिल चोपड़ा और कृष्ण मोहन बीसीसीआई चयनकर्ता बनने की दौड़ में

नयी दिल्ली, भारत के पूर्व स्पिनर निखिल चोपड़ा, दिल्ली के अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मन्हास और मौजूदा जूनियर चयनकर्ता कृष्ण मोहन सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ता बनने की दौड़ में शामिल हैं। बीसीसीआई ने जनवरी में पांच सदस्यीय चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मंगवाए थे। वर्तमान समय में पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सलिल अंकोला और चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर कर रहे हैं। उत्तर क्षेत्र के प्रतिनिधि के लिए संभवत: अंकोला को अपना पद छोड़ना होगा। चेतन शर्मा के त्यागपत्र के बाद चयन समिति में उत्तर क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि नहीं है। पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और सितंबर 2021 से जूनियर चयन समिति के सदस्य कृष्ण मोहन ने भी सीनियर चयन समिति का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है। भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी थी लेकिन शुक्रवार से आईपीएल शुरू होने के कारण बोर्ड के पास यह पद भरने के लिए अभी काफी समय है। बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा,‘‘चयनकर्ता बनने की दौड़ में कुछ मजबूत उम्मीदवार हैं। इनमें मिथुन, चोपड़ा और मोहन भी शामिल हैं।’’मिथुन ने अपने करियर में 157 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं तथा वह 2010 से लेकर 2014 तक आईपीएल का हिस्सा भी रहे। चोपड़ा ने भारत की तरफ से एक टेस्ट और 39 वनडे मैच खेले हैं।…

हंड्रेड के ड्राफ्ट में स्मृति मंधाना, रिचा घोष ही भारतीय क्रिकेटर

लंदन, महिला प्रीमियर लीग विजेता कप्तान स्मृति मंधाना और विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ही वे भारतीय…

कुवैत और कतर के खिलाफ मैचों से क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर में पहुंचने की स्थिति का पता चलेगा: स्टिमक

आभा (सऊदी अरब), भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बुधवार को कहा कि…

पर्थ में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच : रिपोर्ट

मेलबर्न, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार इस श्रृंखला के बाकी मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है,‘‘एडिलेड दूसरे टेस्ट मैच जबकि ब्रिस्बेन तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हर बार की तरह मेलबर्न में होगा जबकि नए साल पर दोनों टीम सिडनी में अंतिम मैच खेलेंगे।’’ एडिलेड में खेले जाने वाला दूसरा मैच दिन रात्रि का होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अगले सत्र का कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन वह इस महीने के आखिर तक अंतिम घोषणा कर सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत इस साल नवंबर में हो सकती है। यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी। इससे पहले 1991-92 में भारतीय टीम को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था।  भारत ने जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता था। इन दोनों देश के बीच 2020-21 में खेली गई श्रृंखला से पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ने पर्थ को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी। क्रेडिट : प्रेस…

रोहित मेरा मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे: हार्दिक पंड्या

मुंबई, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सोमवार को कहा कि उनके पूर्ववर्ती रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे।  पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करने वाले पंड्या 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेंगे। मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब दिलाने रोहित को आश्चर्यजनक रूप से कप्तान पद से हटा कर पंड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है।  पंड्या ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ इसमें पहले के मुकाबले कुछ अलग नहीं होगा। वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। इस टीम ने अब तक जो भी हासिल किया है वह उनकी कप्तानी में ही मिला है और मुझे बस इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। वह मेरा समर्थन और मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे।’’  रोहित को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने के बाद प्रशंसकों की तीखी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रशंसकों का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही हम खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं और जो आवश्यक है उस पर ध्यान देते हैं। मैं उन चीजों पर ध्यान देने की कोशिश करता हूं जो मेरे हाथ में है। प्रशंसकों के पास हर अधिकार है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं।’’  यह अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी आईपीएल के साथ शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी करेगा। वह अक्टूबर में वनडे विश्व कप के दौरान टखने की चोट के कारण लगभग तीन महीने तक खेल से दूर रहे।   उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे शरीर को लेकर कोई समस्या नहीं है, मैं सभी मैचों को खेलने की योजना बना रहा हूं। आईपीएल में मैंने वैसे भी ज्यादा मैच नहीं गंवाए हैं। मैं तकनीकी रूप से तीन महीने के लिए बाहर था। यह एक अजीब चोट थी और इसका मेरी पहले की चोट के साथ कोई लेना-देना नहीं था। मैं गेंद को रोकने की कोशिश में चोटिल हुआ था।’’ इस 30 साल के खिलाड़ी ने पहली बार बड़े मंच पर कप्तानी का दायित्व मिलने के बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात टाइटन्स को चैम्पियन बनवाया। अब मुंबई की फ्रेंचाइजी को उनसे ऐसी उम्मीद होगी। …

लक्ष्य, सिंधू स्विस ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे

बासेल (स्विट्जरलैंड) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू होने वाले स्विस ओपन सुपर…

समय से पहले हुई पंत की रिकवरी, जिम्नास्टिक से मिला फायदा : एनसीए स्टाफ

नयी दिल्ली, ऋषभ पंत की मानसिक दृढता और जिम्नास्टिक खेलने का अनुभव होने से इस विकेटकीपर…