नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऋषभ पंत को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया। पंत को एक साल से भी अधिक समय पहले एक दर्दनाक कार दुर्घटना में काफी चोटें लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पंत विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद 22 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। पिछले साल विश्व कप फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर गुजरात टाइटंस के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रूड़की में पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद 14 महीने के विस्तृत रिहैबिलिटेशन और उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।’’ पंत पिछले साल आईपीएल नीलामी के दौरान कैपिटल्स के अधिकारियों के साथ मौजूद थे और दुर्घटना के बाद से वह एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने में गंभीर चोट लग गई थी जिसके कारण कलाई और टखने में फ्रैक्चर के अलावा उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी। शमी एड़ी की सर्जरी से उबर रहे हैं और इस साल सितंबर से पहले उनकी वापसी की उम्मीद नहीं है। बीसीसीआई ने कहा,…
Category: खेल
पिस्टल निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को पैरा विश्व कप में रजत पदक
नयी दिल्ली, भारत के रुद्रांश खंडेलवाल और निहाल सिंह ने सोमवार को यहां पैरा निशानेबाजी विश्व…
कोहली को चेपक की चुनौती में महारत हासिल करनी होगी : हरभजन
चेन्नई, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली ने काफी रन जुटाये हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स…
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत ने चोउ टियेन चेन के खिलाफ उलटफेर किया, प्रणय हारे
पेरिस, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत बुधवार को यहां चीनी ताइपे के चोउ टियेन चेन पर…
सात्विक और चिराग, त्रिसा और गायत्री ने फ्रेंच ओपन में किया जीत से आगाज
पेरिस, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी मंगलवार को यहां मलेशिया के ओंग…
सुमित नागल इंडियन वेल्स में पदार्पण पर जीते
इंडियन वेल्स, भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने इंडियन वेल्स मास्टर्स में पहली बार खेलते हुए…
सुमित नागल इंडियन वेल्स में पदार्पण पर जीते
इंडियन वेल्स, भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने इंडियन वेल्स मास्टर्स में पहली बार खेलते हुए…
भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम ने इतिहास रचा, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
नयी दिल्ली, भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर…
राष्ट्रीय खेल महासंघ भारतीय एथलीटों को केवल डिजीलॉकर के माध्यम से प्रमाण पत्र जारी करेंगे
देश में खिलाड़ियों को योग्यता और भागीदारी प्रमाणपत्र जारी करने में अधिक पारदर्शिता और दक्षता लाने…
नागपुर और मुंबई में होंगे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल
नयी दिल्ली, रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई और तमिलनाडु का सामना मुंबई में होगा जबकि मध्यप्रदेश…