लाहौर, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक नए राजनीतिक संगठन…
Category: विश्व
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नदारद रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का…
हमारा दिल बेथलहम में है: पोप ने सेंट पीटर्स में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कहा
वेटिकन सिटी, बेथलहम के अस्तबल में यीशू के जन्म को याद करते हुए पोप फ्रांसिस (87)…
पाकिस्तान आम चुनाव : हाफिज सईद की पार्टी पीएमएमएल ने उतारे उम्मीदवार
लाहौर, मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक नए राजनीतिक संगठन ने…
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नदारद रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का…
सोनिया लाठेर, एस कलैवानी की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत
ग्रेटर नोएडा, विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की सोनिया लाठेर और तमिलनाडु की एस कलैवानी ने महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को यहां जीत से शुरुआत की। सोनिया ने 57 किग्रा के पहले दौर के मैच में मध्य प्रदेश की माही लामा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और 5-0 से आसान जीत हासिल की। पिछले बार की रजत पदक विजेता कलैवानी ने 48 किग्रा भार वर्ग में केरल की मिलानो एमजे को आसानी से हराया। कलैवानी के आक्रामक रवैये के कारण रेफरी को तीसरे राउंड के बीच में ही मुकाबला रोकना पड़ा था। कलैवानी का अगला मुकाबला हरियाणा की गीतिका से होगा जिन्होंने तेलंगाना की मेराज बेगम को हराया। हरियाणा की ही रिंकू (52 किग्रा) और तन्नु (57 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गई हैं। एशियाई युवा चैंपियनशिप 2021 की रजत पदक विजेता उत्तराखंड की निवेदिता कार्की (48 किग्रा) ने मेघालय की वेरोनिया सोहसांग पर आसान जीत दर्ज की।…
पिछले तीन चार महीने मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे, शुक्र है कि शतक बना सका : सैमसन
पार्ल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि पिछले तीन चार महीने उनके लिये मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे लेकिन उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की और पहला वनडे शतक बनाकर वापसी कर सके । भारत में इस साल हुए वनडे विश्व कप के लिये सैमसन टीम में जगह नहीं बना सके थे क्योंकि चयनकर्ताओं ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को तरजीह दी । संजू ने तीसरे वनडे में 78 रन से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ पिछले तीन चार महीने मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे । उन सबसे गुजरकर यहां आकर शतक जमाना काफी बड़ी बात है । मैं बहुत खुश हूं ।’’ सैमसन को एशियाई खेलों के लिये भी टीम में नहीं चुना गया था । सैमसन ने कहा ,‘‘ खेल मेरे खून में है । मेरे पिता भी खिलाड़ी रहे हैं लिहाजा हर झटके के बाद वापसी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है । खुद पर मेहनत करते रहो और मजबूती से वापसी का प्रयास करो ।’’ अपनी 108 रन की पारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं स्कोर कार्ड देख ही नहीं रहा था । मैं सिर्फ गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेल रहा था । मेरा ध्यान प्रक्रिया और गेंद दर गेंद फोकस करने पर था ।तिलक वर्मा के आने के बाद पहले चार पांच ओवर कठिन रहे लेकिन उसके बाद हमने सहज होकर खेला ।’’ क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो…
गिलेस्पी ने स्टार्क के बड़ी राशि में बिकने का समर्थन किया, पर कमिंस की राशि पर सवाल उठाये
सिडनी, पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में पैट कमिंस को मिली राशि पर सवाल उठाते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट इस तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप नहीं है लेकिन उन्होंने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ की बड़ी राशि में बिकने का समर्थन किया। मंगलवार को दुबई में हुई आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली लगाने की होड़ के बाद कमिंस दूसरी सर्वश्रेष्ठ राशि में बिके। सनराइजर्स हैदराबाद ने आस्ट्रेलियाई कप्तान को खरीदने में 20.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की। गिलेस्पी ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘‘पैट निश्चित रूप से बेहतरीन गेंदबाज है और बेहतरीन कप्तान भी, जो हमने देखा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि टी20 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह एक टेस्ट गेंदबाज है। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी कमाई का जरिया है। ’’ ऐसा नहीं है कि कमिंस को आईपीएल नीलामी में पहली बार इतनी बड़ी राशि मिली है,…
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका के मंदिरों में सप्ताहभर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे
वाशिंगटन, अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उत्तरी अमेरिका के मंदिरों में सप्ताह भर विशेष समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इन मंदिरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘हिंदू मंदिर एम्पावरमेंट काउंसिल’ (एचएमईसी) की तेजल शाह ने पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह हमारा सौभाग्य है तथा हमारे लिए आशीर्वाद है कि हम इस जश्न का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हमारे सपनों का मंदिर लंबे इंतजार तथा संघर्ष के बाद आकार ले रहा है। अमेरिका और कनाडा में हर कोई इसके लिए बेहद उत्साहित है। हर कोई राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।’’ ‘एचएमईसी’ अमेरिका में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों की सर्वोच्च संस्था है। उन्होंने कहा कि उत्तरी अमेरिका के छोटे और बड़े मंदिरों में सप्ताह भर चलने वाले उत्सव 15 जनवरी से शुरू होंगे और इनका समापन अयोध्या से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधा प्रसारण दिखाने के साथ किया जाएगा। शाह ने कहा कि उत्सव को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उन्हें उम्मीद है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए हजारों लोग मंदिरों में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम के अंत में हम सभी संकल्प भी लेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व के समय के अनुसार समारोह 21 जनवरी की रात 11 बजे होगा। इसलिए हम सभी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।’’ क्रेडिट :…
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया
जेनेवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ स्वरूप के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया है। डब्यूएचओ ने साथ ही कहा कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है। विश्व स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को कहा कि 2020 के अंत में वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करने वाले स्वरूपों के सामने आने से बाद से डब्ल्यूएचओ ने हल्के स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ तथा गंभीर स्वरूप को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत करना शुरू किया है। हाल में ‘जेएन.1’ स्वरूप के मामले कई देशों में सामने आए हैं और दुनिया में इस स्वरूप के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी इस स्वरूप का मामला सामने आया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अब ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा’ (जीआईएसएआईडी) से जुड़े बीए.2.86 वंशानुक्रम (लीनिएज) से संबंधित है। इसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेजी से इसके मामले बढ़ने के कारण डब्ल्यूएचओ ‘जेएन.1’ को मूल वंश बीए.2.86 से अलग ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के तौर पर वर्गीकृत कर रहा है।’’भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, ‘जेएन.1’…