अमेरिका के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन की तारीख में बदलाव किया जाए: आसियान सदस्य

नोम पेन्ह, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ होने वाले अपने नेताओं के शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है। कंबोडिया और इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंबोडिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चुम सोनरी ने बृहस्पतिवार को भेजे एक वक्तव्य में कहा कि हमारे नेताओं के अति व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनके लिये 28-29 मार्च को प्रस्तावित सम्मेलन में शामिल होना संभव नहीं हैं।

क्षेत्रीय समूह आसियान की अध्यक्षता इस साल कंबोडिया के पास है।

इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टी. फैजास्याह ने बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कहा कि विशेष सम्मेलन के लिये अमेरिका ने जो तारीखें तय की हैं, उन तारीख पर सभी राष्ट्रप्रमुख शरीक नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि आसियान और अमेरिका के बीच समन्वयक होने के नाते इंडोनेशिया अब भी सभी पक्षों के लिये सुविधाजनक तारीख की मांग कर रहा है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia Commons

%d bloggers like this: