दिल्ली पुलिस की नई पहल ‘जन सुनवाई’

पुलिस-पब्लिक इंटरफेस बढ़ाने और पारदर्शी और सुलभ संबंध स्थापित करने के लिए, प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई जिसमें संयुक्त आयुक्त और लाइसेंसिंग टीम के पुलिस उपायुक्त शामिल होंगे, ‘जन सुनवाई’ का आयोजन करेंगे। हथियारों, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, होटल, गेस्ट हाउस आदि के लिए लाइसेंस जारी करने से संबंधित मुद्दों के लिए डिफेंस कॉलोनी कार्यालय में होगा।

इन बैठकों में एक मौजूदा लाइसेंस धारक या एक नए आवेदक के मुद्दों को संबोधित किया जाएगा, ये 11 मार्च, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।

फोटो क्रेडिट : https://delhipolicelicensing.gov.in/gallery/enquiry-counter/DSC_0053.jpg

%d bloggers like this: