आतिशी ने बुराड़ी में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुराड़ी में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया। 160 बसों की क्षमता वाले इस डिपो में बसों को चार्ज करने के लिए बेहतरीन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है। डिपो के 32 फास्ट चार्जिंग स्टेशनों के जरिए यहां की बसें सिर्फ 1 घंटे की चार्जिंग में 150 किलोमीटर चल सकती हैं। बसों की सफाई के लिए यहां ऑटोमेटिक वॉशर भी मौजूद है।

प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आज दिल्ली के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है और जल्द ही हम पहले स्थान पर होंगे। दिल्ली ने साबित कर दिया है कि जब सरकार में काम करने की इच्छाशक्ति हो और नीयत साफ हो तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है,” आतिशी ने बुराड़ी डिपो में ड्राइवरों और बस कंडक्टरों से भी बातचीत की। सरकार इन ड्राइवरों और कंडक्टरों के साथ खड़ी है जो हर कदम पर दिल्ली को गति देते हैं,” आतिशी ने कहा।https://x.com/AtishiAAP/status/1865023611788046474/photo/1

%d bloggers like this: