भाजपा और चुनाव आयोग दिल्ली के मतदाताओं के वोट काटने की गुप्त साजिश कर रहे हैं: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर देश के नागरिकों से खुलेआम वोट का अधिकार छीन रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, “भाजपा ने 11018 लोगों को मृत या स्थानांतरित घोषित करके उनके वोट काटने के लिए आवेदन दिया था। आप ने इनमें से 500 लोगों का रैंडम टेस्ट किया और पाया कि 372 लोग जीवित हैं और वहीं रह रहे हैं। इसका मतलब है कि भाजपा 11018 की सूची से करीब 75% मतदाताओं के नाम गलत तरीके से कटवा रही है।”

“शाहदरा विधानसभा में हजारों लोगों के वोट काटना चाहती है भाजपा‼️ शाहदरा विधानसभा में कुल 1,86,362 वोट हैं केजरीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने यहां से 5294 से जीत दर्ज की थी। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बताया गया है कि कल तक शाहदरा विधानसभा में वोट काटने के लिए केवल 487 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग भाजपा द्वारा 11,000 से अधिक वोट रद्द करने के लिए दिए गए आवेदनों को देख ही नहीं रहा है। भाजपा के इन आवेदनों पर गुपचुप तरीके से काम किया जा रहा है।

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: