तोक्यो, जापान कोविड-19 के कारण लगाए गए सख्त सीमा प्रतिबंधों में ढील देगा और देश में आने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि करेगा। साथ ही उनकी पृथकवास जरूरतों में भी राहत देगा। इससे पहले जापान सरकार की आलोचना हो रही थी कि उसकी मौजूदा नीति अवैज्ञानिक और लोकविरोधी है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि एक मार्च से प्रवेश करने वाले लोगों की मौजूदा दैनिक संख्या 3,500 से बढ़ाकर 5,000 कर दी जाएगी। यह फैसला विदेशी विद्वानों, आदान-प्रदान के तहत आने वाले विद्यार्थियों और कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है जो अब तक जापान नहीं आ पा रहे थे। लेकिन इसमें पर्यटकों को शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि जापान में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पृथकवास की अवधि कम कर तीन दिन की जा रही है जो पहले सात दिन थी। इसके साथ ही कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट और बूस्टर टीका ले चुके लोगों को पृथकवास से छूट होगी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : AP Photo