उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ बी आर आंबेडकर की 135वीं जयंती पर संसद परिसर में सांसदों तथा नागरिकों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर साल सैकड़ों लोग संसद परिसर स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कतार में खड़े होते हैं।

उपराष्ट्रपति के साथ ही राज्यसभा के सभापति की जिम्मेदारी संभालने वाले राधाकृष्णन के साथ प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा अध्यक्ष बिरला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आंबेडकर के चित्र तथा प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे और मोदी कार्यक्रम स्थल पर संक्षिप्त बातचीत करते हुए दिखे।

इससे पहले प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को राधाकृष्णन के आगमन की प्रतीक्षा के दौरान लंबी चर्चा करते देखा गया। आंबेडकर एक न्यायविद होने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी थे।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: