कोविड-19 : दक्षिण अंडमान जिले में सात जून तक लॉकडाउन बढ़ा

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिण अंडमान जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगे लॉकडाउन को सात दिन और यानी सात जून तक बढ़ा दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, संक्रमण के नए मामलों में हालांकि मामूली सी कमी आई है लेकिन मामलों में भारी कमी आने तक प्रशासन कोई ढील नहीं बरतेगा।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के तीन जिलों में से सबसे अधिक आबादी दक्षिण अंडमान में रहती है। पोर्ट ब्लेयर इसी जिले में है।

अधिसूचना के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए सुबह छह बजे से सुबह आठ बजे तक खुले रहने की अनुमति होगी। लोगों को बिना ई-पास के आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

अधिसूचना के अनुसार, आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: