ग्लेशियर के पिघलने से रिकॉर्ड पांच महीने में भर गए चार हिम सरोवर तालाब: लद्दाख के उपराज्यपाल

लेह/जम्मू, लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कहा कि लेह के स्पितुक फारका में ‘हिम सरोवर’ परियोजना के तहत बनाए गए सभी चार बड़े तालाब रिकॉर्ड पांच महीने में ही ग्लेशियर के पिघलने से प्राप्त पानी से भर गए हैं।

           सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच  एक्स  पर लिखा  ‘‘मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी और संतोष हो रहा है कि लेह के स्पितुक फारका में ‘हिम सरोवर’ परियोजना के तहत बनाए गए सभी चार बड़े तालाब महज पांच महीने के रिकॉर्ड समय में ग्लेशियर के पिघलने से प्राप्त होने वाले पानी से भर गए हैं।

           उन्होंने बताया कि चारों तालाबों का निर्माण 10 अप्रैल को शुरू हुआ था और चौथे तालाब में पानी भरने तथा उसे चालू करने के साथ नौ सितंबर को पूरा हुआ।

           अधिकारियों के अनुसार  प्रत्येक तालाब का आकार 60 मीटर लंबा  40 मीटर चौड़ा और दो मीटर गहरा है तथा इसमें ग्लेशियर के पिघलने से प्राप्त होने वाले करीब 60 लाख लीटर पानी के भंडारण की क्षमता है। उन्होंने कहा   चारों तालाबों में कुल मिलाकर लगभग 2.4 करोड़ लीटर पानी जमा किया जा सकता है और इससे करीब 1 000 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित होने की उम्मीद है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: