छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान घायल

कांकेर  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।     

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।    

उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।  

दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें दो जवान घायल हो गए।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: