जनता तानाशाही प्रवृत्ति वाले नेताओं को खारिज करेगी: असम के मुख्यमंत्री

वारंगल (तेलंगाना), असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने तेलंगाना समकक्ष के चंद्रशेखर राव की ओर इशारा करते हुए रविवार को कहा कि लोग तानाशाही प्रवृत्ति वाले नेताओं को खारिज करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं से लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ‘अन्याय’ से समझौता नहीं करेगी।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए सरमा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब निजाम की तरह एआईएमआईएम अध्यक्ष का नाम भी मिट जाएगा।

सरमा तेलंगाना में ‘बेरोजगारी’ के मुद्दे पर वारंगल में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सरमा ने आरोप लगाया, ‘जब भी कोई तानाशाह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनेगा, तो देश में आपातकाल जैसी स्थिति हो जाएगी… भारतीयों ने इंदिरा गांधी जैसी तानाशाह को उखाड़ फेंका और तेलंगाना के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि किसको गद्दी से उतारना है।’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: